फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कट पर सड़कों पर उतरेगी भाजपा, 5 को प्रदेश में करेगी प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में लगातार लग रहे बिजली कटों को लेकर भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरने जा रही है। भाजपा की पंजाब इकाई ने बिजली कटों के विरोध में 5 मई को सुबह 10 बजे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। भाजपा की शुक्रवार को हुई एक विशेष बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष वर्चुअल बैठक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें पंजाब के पदाधिकारी, जिला प्रभारी व जिला अध्यक्ष शामिल हुए। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा पंजाब के बिगड़े हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए बिजली कटों की समस्या पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही 5 मई को पंजाब सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया तथा सभी जिलों में जिलास्तरीय प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
जीवन गुप्ता ने बताया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद डेढ़ महीने में जनता मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जोड़ी के सिर्फ ड्रामे ही देख रही है। भगवंत मान और केजरीवाल ने चुनाव में पंजाब की जनता से 24 घंटे निर्विघन बिजली तथा हर घर को 300 यूनिट प्रति महीना मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। सत्ता संभालते ही दोनों अपने वादे से पीछे हट गए और जनता को निर्विघन या मुफ्त बिजली देना तो दूर, जो मिल रही थी उससे भी हाथ धोने पड़ गए। आज शहरों और गांवों में 12 से 14 घंटे के लंबे-लंबे बिजली के कट लग रहे हैं। किसान बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर भगवंत मान सरकार के विरुद्ध सड़कें रोक कर प्रदर्शन करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें