फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई से भाजपा ने पंजाब में तीन दिन से सरकारी काम किया ठप : चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि ईडी की कार्रवाई से पंजाब में तीन दिन सरकारी काम ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। चीमा ने यह बात वीरवार को एक प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

चीमा के अनुसार, बंद घरों के ताले तोड़े गए और परिवारों को डराया गया लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पंजाबियों से राजनीतिक बदला लेने का आरोप लगाया। चीमा ने कहा कि चुनाव से पहले मुश्किलें खड़ी करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल हो रहा है।
गमाडा में चल रहे ईडी ऑपरेशन ने कई दिनों से डेवलपमेंट अथॉरिटी के काम पर असर डाला है। इसमें कई फ्लोर सील किए गए, सीनियर अधिकारियों से पूछताछ हुई और सरकारी रिकॉर्ड जब्त किए गए। गमाडा ग्रेटर मोहाली के योजनाबद्ध विकास के लिए जिम्मेदार है। इसमें शहरी प्रॉपर्टी, जमीन अधिग्रहण, हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के काम शामिल हैं इसलिए पब्लिक प्रोजेक्ट और नागरिकों के लिए इसका सुचारु काम जरूरी है। चीमा ने कहा कि 2014 से भाजपा लगातार राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें