फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार का फैसला: सरकारी विभागों में पांच अप्रैल से बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी, कोरोना की वजह से लगी रोक हटाई

Fri, 01 Apr 2022 01:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में विभागाध्यक्षों को अपने अधीन आने वाले कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी सुनिश्चित करनी होगी। आदेश की अवहेलना करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सभी सरकारी विभागों, बोर्ड, निगमों व सार्वजनिक उपक्रमों में पांच अप्रैल से कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी। कोरोना के कारण इस पर लगाई गई रोक को सरकार ने तुरंत प्रभाव से हटा लिया है। अब बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने में कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों, मंडलायुक्तों, डीसी व यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है। पूरे प्रदेश में विभागाध्यक्षों को अपने अधीन आने वाले कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी सुनिश्चित करनी होगी। आदेश की अवहेलना करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीवीओ का कार्य निर्धारित करेगी गर्ग समिति
प्रदेश के सरकारी विभागों के भ्रष्टाचार को खंगालने के लिए नियुक्त मुख्य सतर्कता अधिकारियों यानी सीवीओ का कार्य क्षेत्र निर्धारित किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए आईएएस विनीत गर्ग की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की है।

 

सदस्य के तौर पर आईपीएस संदीप खिरवार, ममता सिंह, आईएएस चंद्रशेखर व अनीश यादव को शामिल किया गया है। समिति सीवीओ की जवाबदेही और भूमिका, योग्यता, संबद्धता, कार्यप्रणाली सुधारने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए 15 दिन के भीतर मुख्य सचिव कार्यालय को अपने सुझाव देगी।

विज्ञापन


बल्लभगढ़ में 350 करोड़ से बनने वाले एलिवेटिड पुल का जल्द शुरू होगा निर्माण
बल्लभगढ़ में करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले दो किलोमीटर लंबे एलिवेटिड पुल का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए किसी जमीन का अधिग्रहण नहीं करना है, बल्कि पुल को पिलरों पर बनाया जाना है। विभाग ने इसके निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताते हुए कहा कि इसके बन जाने से आसपास के 80 से ज्यादा गांवों को लाभ मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि यह पुल फरीदाबाद के सेक्टर-62 से बल्लभगढ़ शहर से होते हुए कल्पना चावला पार्क के पास दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे तक बनाया जाएगा। फिलहाल नेशनल हाईवे से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के बीच की दूरी 2 किलोमीटर है। इस दूरी को तय करने के लिए वाहनों को फरीदाबाद और बल्लभगढ़ की घनी आबादी के बीच से गुजरना पड़ता है। एलिवेटेड पुल बन जाने से वाहन जाम में नहीं फंसेंगे और चंद सेकेंड में यह दो किलोमीटर की दूरी तय कर सकेंगे।

नोएडा और जेवर एयरपोर्ट का रास्ता होगा आसान
परिवहन मंत्री शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद से नोएडा व उत्तर प्रदेश के आगरा जाने के लिए फिलहाल घंटों में दूरी तय होती है। एलिवेटिड पुल बन जाने के बाद फरीदाबाद से नोएडा, दिल्ली-आगरा हाईवे और जेवर एयरपोर्ट व दिल्ली-मुंबई हाईवे पर कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें