फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अब नीलाम नहीं होगा रोपड़ का सरकारी स्कूल, सरकार के आदेश पर प्रक्रिया की गई रद्द

Fri, 01 Apr 2022 01:09 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिरोमणि अकाली दल ने नीलामी प्रक्रिया रद्द होने पर संतोष प्रकट किया है। शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा है कि सरकार को जल्द ही स्कूल भवन में पठन पाठन का कार्य शुरू कराना चाहिए। इससे आसपास रहने वाले लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
रोपड़ का सरकारी स्कूल - फोटो : @drcheemasad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोपड़ का सरकारी स्कूल अब नीलाम नहीं होगा। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) सहित अन्य विपक्षी दलों के हमलों के बाद पंजाब सरकार के आदेश पर नीलामी प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। पावरकॉम ने नीलामी प्रक्रिया शुरू करने से छह महीने पहले ही स्कूल को दूसरे भवन में स्थानांतरित कर दिया था।

विज्ञापन


26 मार्च को पावरकॉम ने रोपड़ की थर्मल कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल को नीलाम करने के लिए विज्ञापन जारी किया था। जैसे ही स्कूल नीलामी का खुलासा हुआ तो सरकार के शिक्षा मॉडल को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल खड़े करने शुरू किए। शिअद के नेताओं ने आरोप लगाया कि आप की सरकार पंजाब में शिक्षा के मुद्दों को लेकर सत्ता में आई। इसके बाद भी सरकार स्कूल को नीलाम करने की प्रक्रिया को रद्द नहीं करवा रही है।

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि स्कूल की नीलामी के लिए कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार थी। उसी के कार्यकाल में स्कूल की नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन


आप की सरकार बनने से पहले ही स्कूल को 6 महीने पहले दूसरे भवन में स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद नीलामी की प्रक्रिया भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई। आप की सरकार ने नीलामी प्रक्रिया को रोक दिया है।

जल्द शुरू हो स्कूल में पढ़ाई
शिरोमणि अकाली दल ने नीलामी प्रक्रिया रद्द होने पर संतोष प्रकट किया है। शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा है कि सरकार को जल्द ही स्कूल भवन में पठन पाठन का कार्य शुरू कराना चाहिए। इससे आसपास रहने वाले लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें