श्री माता मनसा देवी गौधाम में पंचकूला गौशाला ट्रस्ट की ओर से ‘एक शाम गौ माता के नाम’ का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में गौशाला के पदाधिकारियों की एक बैठक ट्रस्ट के प्रधान कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें समारोह की तैयारियों और गौशाला में चल रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। कुलभूषण गोयल ने बताया कि 15 अप्रैल को एक शाम गौ माता के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भजन सम्राट विनोद अग्रवाल मुंबई वाले श्रीराधा कृष्ण गौमाता का गुणगान करेंगे। गोयल ने बताया कि समारोह के लिए एक नया विशाल हाल भी तैयार कर लिया गया है।
गौशाला ट्रस्ट द्वारा लगभग 1200 गायों का पालन किया जा रहा है। बैठक में प्रधान कुलभूषण गोयल, उपप्रधान केवल गर्ग, महासचिव नरेश मित्तल, कोषाध्यक्ष राजकुमार भोजिया, हरगोबिंद गोयल, हरीश गोयल, सतीश सिंगला, कुसुम कुमार गुप्ता, भूपिंद्र गोयल, सुरेंद्र बंसल भी उपस्थित थे।