लायंस ने पैंथर्स को 59 रनों से हराया
- फोटो : अमर उजाला
ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को पहले अश्विन कुमार गुप्ता अंडर 19 क्रिकेट चैंपियनशिप दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच पंचकूला और कैथल के बीच खेला गया। पंचकूला लायन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 7 विकट पर 148 का रन बनाया।
टीम की ओर से अमन ने 70 बॉल पर 45 रन बनाए वहीं शितिज शर्मा ने 37 रनों की पारी खेली। जवाब में कैथल पैंथरज की टीम 21 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। पंचकूला लायन के अरूण जगलान ने 13 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।
वहीं, दुसरा मैच अंबाला और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ टाइगर्स की टीम 30 ओवर में 258 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। चंडीगढ़ टाइगर्स की ओर से वैभव शर्मा ने 83 और रविकांत ने 46 रनों की पारी खेली। जवाब में अंबाला चैलेंजर्स की टीम 25.2 ऑवरों में 93 रन ही बना पाई। चंडीगढ़ टाइगर्स ने यह मैच 165 रनों से अपने नाम किया।