फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फर्जी नियुक्ति पत्रों से ठगने वालों से रहें सावधान’

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा पुलिस ने एक एडवाजरी जारी कर लोगों से अनुरोध किया है कि वे फर्जी जॉब ऑफर लेटर के जरिए लोगों को ठगने वाले जालसाजों से सावधान रहें। पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने कहा कि नागरिकों को ऐसे घोटाले बाजों से सतर्क रहना चाहिए। यह अपराध का एक नया तरीका सामने आया है। इसमें धोखेबाजों की तरफ से नियुक्ति पत्र केंद्र और राज्य सरकार के प्राधिकरणों द्वारा भेजे जा रहे हैं। इन फर्जी नियुक्ति पत्रों के बहाने आवेदकों से पैसों की मांग करके बैंक खातों में जमा करवाने को कहा जाता है।
विज्ञापन

ऐसे करते हैं धोखाधड़ी
धोखाधड़ी के बारे में पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि ये जालसाज पहले आवेदकों को फर्जी नियुक्ति पत्र भेजते हैं। फिर उन्हें दिए मोबाइल नंबर पर नाम और फाइल नंबर लिखकर एसएमएस करने को कहते हैं। इसके बाद सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर बैंक और ऑनलाइन मोड द्वारा राशि का भुगतान करने को कहा जाता है। समय पर सिक्योरिटी राशि का भुगतान नहीं करने पर नियुक्ति पत्र रद्द करने की भी चेतावनी दी जाती है। अगर कोई इस प्रकार दस्तावेजों की मांग करता है तो सावधान हो जाएं और ठीक तरह से जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई करें। जालसाजों द्वारा भोले-भाले युवाओं को ठगने के लिए इस तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं।
पुलिस को दें सूचना
पुलिस लोगों से भ्रामक दावों से न आकर ठगी का शिकार होने से बचने की अपील कर रही है। पंचकूला पुलिस नियमित रूप से सोशल मीडिया सहित संचार के विभिन्न तरीकों के माध्यम से अपराध की रोकथाम के सुझावों को साझा कर रही है ताकि आम जन इन धोखेबाजों की शिकार न हो। पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील करते कहा है कि ऐसे किसी भी प्रकार के संदिग्ध एवं फर्जी नियुक्ति पत्र प्राप्त होने की स्थिति में तुरंत पुलिस में रिपोर्ट करें। ताकि अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें