फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार की आड़ में जिंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : डीजीपी मनोज यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डीजीपी मनोज यादव का कहना है कि हुक्का बार की आड़ में दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। नशे का सेवन करवाने वाले हुक्का बार संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आदेश देंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला में सोमवार के अंक में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेकर उनका कहना है कि हुक्का बार संचालकों पर शिकंजा कसने के लिए जल्द ही पुलिस की एक स्पेशल टीम गठित करेंगे, जो नशा परोसने वाले हुक्का बार को चिह्नित करेगी। इसके बाद ड्रग कंट्रोल विभाग से तालमेल बनाकर कार्रवाई करेंगे।
हाईकोर्ट का आदेश सर्वमान्य
डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि एक जनहित याचिका की सुनवाई कर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने भी अवैध हुक्का बार संचालकों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसके अलावा एक एनजीओ के प्रतिनिधि मंडल ने इस मामले में कार्रवाई के लिए पत्र भी सौंपा है, जिसमें कई हुक्का बार के नाम का उल्लेख है। पत्र को गंभीरता से जांच करने का आदेश दिया गया है। पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट मिलते ही ड्रग कंट्रोल विभाग के साथ संयुक्त रूप से छापामारी की जाएगी। इस दौरान यदि किसी भी हुक्का बार में प्रतिबंधित फ्लेवर मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हुक्के से भी फैलता है कोरोना
प्रदेश के डीजीपी मनोज यादव ने अमर उजाला संवाददाता से बातचीत में कहा कि हुक्का सेवन से भी कोरोना फैलता है। अधिकांश हुक्का बार में युवा एक ही पाइप का प्रयोग करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि जब तक कोरोना महामारी पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती ऐसा कोई भी कार्य न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें