फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगज्जा-फरीदपुर में 10 करोड़ से तैयार होगा बाणी अनुसंधान केंद्र : मान

Sat, 07 Feb 2026 01:58 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़शंकर/होशियारपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि डेरा बल्लां के निकट नौगज्जा और फरीदपुर गांव में श्री गुरु रविदास जी का बाणी अनुसंधान केंद्र बनेगा। इसके लिए करीब 10 करोड़ की लागत से 12 एकड़ जमीन खरीदी जा जा चुकी है। यहां गुरु जी की बाणी पर अनुसंधान करने के अलावा उनके विचारों को देश- विदेश तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके लिए डेरा बल्लां से संत प्रदीप दास जी ने सीएम का आभार जताया।
विज्ञापन

सीएम शुक्रवार को श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री खुरालगढ़ साहिब में आयोजित प्रदेश स्तरीय समागम में शिरकत करने अन्य मंत्रियों, सांसदों व विधायकों के साथ पहुंचे हुए थे। सभी ने श्रद्धापूर्वक माथा टेककर देश और प्रदेश की खुशहाली मांगी। इस अवसर पर श्री गुरु रविदास महाराज जी मेमोरियल, श्री खुरालगढ़ साहिब में रखे गए श्री अखंड साहिब के पावन पाठ के भोग डाले गए। सीएम के साथ आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।
संगतों को संबाोधित करते हुए मान ने कहा, सरकार ने 12 एकड़ में 148 करोड़ की लागत से गुरु रविदास मेमोरियल का निर्माण करवाया है। अब गुरु जी के तपोस्थल पर अब 80.64 लाख से ट्यूबवेल, 50 हजार लीटर क्षमता का टैंक और चरण छोह गंगा अमृत कुंड में 96 लाख से ट्यूबवेल व 75 हजार लीटर क्षमता का टैंक बनवाया जा रहा है। इसी माह इसका काम पूरा हो जाएगा। गुरु रविदास जी ने खुरालगढ़ में 4 साल 2 महीने 11 दिन रहते हुए जात-पात तो ऊपर उठ समानता का संदेश दिया था।
विज्ञापन

साल भर चलेंगे कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मान ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पूरा साल प्रदेशभर में विभिन्न आयोजन करेगी। इसका खाका तैयार हो गया है और ये कार्यक्रम 20 फरवरी 2027 तक चलेंगे। इसके तहत संत सम्मेलन, कथा-कीर्तन, शैक्षणिक संस्थानों में सेमिनार व अन्य धार्मिक आयोजन करवाए जाएंगे। सीएम ने कहा, गुरु जी का जीवन समाज में समानता और भाईचारक सांझ की शिक्षा देता है। हमारा फर्ज बनता है कि हम अपने गुरुओं के वचन पूरी दुनिया तक पहुंचाएं ताकि आने वाली पूरी दुनिया की पीढ़ियां उनके बारे में जानें और उनकी शिक्षा पर चल कर समाज में समानता के लिए काम करें।
पहचान कर्म से होती है : सिसोदिया
इस अवसर पर आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसाोदिया ने संबोधित करते हुए कहा, गुरु रविदास जी का संदेश साफ है कि मानव की पहचान जन्म से नहीं कर्म से होनी चाहिए। आम आदमी पार्टी भी की राजनीति भी गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलने की है जिसके तहत आप सरकार ईमानदारी से नौकरियां दे रही, अच्छी शिक्षा का प्रबंध कर रही और घर बैठे बीमार लोगों का इलाज कर रही है। उन्होंने कहा, देश में गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलने वाली सरकार होनी चाहिए जो सरकार आपने लोगों की ना हो और सभी को समानता के अधिकार दे और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें। इस दौरान वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा समेत अन्य मंत्रियों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें