फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

१८वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे बंडारू दत्तात्रेय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल का शपथ ग्रहण समारोह वीरवार सुबह राजभवन में होगा। हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 11:20 पर हरियाणा के 18वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।
विज्ञापन

सादे समारोह में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रविशंकर झा नए राज्यपाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्पीकर, मंत्रिमंडल के सहयोगी व चुनिंदा अफसर ही मौजूद होंगे। कार्यक्रम की कवरेज के लिए यू-टयूब लिंक जारी किया गया है। हरियाणा के राज्यपाल के रूप में सबसे कम कार्यकाल ओम प्रकाश वर्मा का रहा है। वह 2 जुलाई 2004 से 7 जुलाई 2004 तक ही राज्यपाल के पद पर रहे। सबसे लंबा कार्यकाल बीएन चक्रवर्ती का रहा। उन्होंने राज्यपाल के रूप में 15 सितंबर 1967 से 26 मार्च 1076 तक अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें