फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए पुरस्कार देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के विद्युत व नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि वर्ष 2021-22 के लिए 22 हजार सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से अब तक 15 हजार सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं और शेष 7 हजार कनेक्शन मार्च 2022 तक दे दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 तक प्रदेश में 50 हजार सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन प्रदान किए जाने हैं। रणजीत सिंह मंगलवार को पंचकूला के सेक्टर -1 स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उद्योगों, भवन मालिकों व शैक्षणिक संस्थाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्होंने बेस्ट प्रैक्टिस ऑन एनर्जी कंजर्वेशन फॉर हॉस्पिटल्स नामक हैंडबुक का विमोचन भी किया। चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि ऊर्जा विकास की धुरी है और हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए सतत और बेहतर विकास के लिए अपने प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण और बुद्धिमानी से उपयोग करना होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में ऊर्जा विभाग और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग ने बिजली और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग सात सालों में बिजली चोरी के मामलों में भारी कमी आई है और वित्त वर्ष 2021-22 में लाइन लॉसिज 14 प्रतिशत से भी कम रहने की संभावना है।
1.0 मेगावाट से कम की श्रेणी में एमएस कैरिज प्रथम
विजेताओं को शील्ड, प्रमाण पत्र और 50 हजार से 2 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 1.0 मेगावाट से अधिक के उद्योगों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार एमएस होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम को दिया गया जबकि 1.0 मेगावाट से कम के उद्योगों की श्रेणी में एमएस कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप उत्तर रेलवे पंचकूला ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें