पिंजौर। पिंजौर नालागढ़ रोड पर स्थित गिल ढाबा मालिक ने अन्य साथियों सहित शराब कारोबारी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शराब कारोबारी ने गिल ढाबा मालिक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता हरबंस सिंह निवासी करनपुर ने बताया कि वीरवार रात करीब 10 बजे पंचकूूला से अपने घर करनपुर जा रहा था जिस दौरान वह पिंजौर नालगढ़ रोड पर स्थित गुरमीत सिंह गिल ढाबे पर रुक गया। वहां पर देखा कि ढाबे वाला शराब बेच रहा था। जब उसने पूछा कि वह शराब कहां से लेकर आया है। इतना सुनते ही उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया और जेब से करीब 25 से 30 हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गुरमीत सिंह गिल, केसर सिंह पुटा, गुरमीत सिंह का नौकर, गुरमीत सिंह के लड़के के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।