फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्खा सिंह ने एमडीसी सेक्टर-4 का प्लॉट 5.5 करोड़ में बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्रसिद्ध धावक मिल्खा सिंह ने सेक्टर-4 मनसा देवी कांप्लेक्स स्थित दो कनाल का प्लॉट शुक्रवार को 5.5 करोड़ रुपये में बेच दिया है। बुधवार को ही यह प्लॉट मिल्खा सिंह के नाम पर उनके बेटे जीव मिल्खा सिंह ने किया था। तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री का काम शुरू होते ही पहले दिन यह फैमिली ट्रांसफर हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिल्खा सिंह तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने सेक्टर-21 निवासी शर्मा दंपती के नाम पर यह प्लॉट करवा दिया। मिल्खा सिंह ने 5.5 करोड़ रुपये में प्लॉट बेचा है। तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा ने बताया कि मिल्खा सिंह शुक्रवार को अपने बेटे जीव मिल्खा सिंह के साथ पंचकूला सेक्टर-1 स्थित तहसील ऑफिस पहुंचे। मिल्खा सिंह का एमडीसी सेक्टर-4 में 2 कनाल का कॉर्नर का प्लॉट था, जिसे उन्होंने पंचकूला सेक्टर-21 निवासी शर्मा दंपती को साढ़े पांच करोड़ में बेचा है। इस दौरान लोगों ने मिल्खा सिंह के साथ फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें