फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सुरक्षा गार्ड नहीं खुलेगा एटीएम : थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। पुलिस की ओर से रायपुररानी क्षेत्र में सभी बैंक प्रबंधकों के साथ मीटिंग कर बिना सुरक्षा गार्ड व सुचारू रूप से सीसीटीवी न होने की सूरत में बैंक एटीएम न खोले जाने के निर्देश दिए गए। रायपुररानी थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के कई बैंकों में सीसीटीवी सुचारू न होने और बिना सुरक्षा गार्ड के एटीएम खोले जाने की शिकायतें मिल रही थी व कई शातिर चोर घटना को अंजाम दे फरार हो जाते थे। प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा गार्ड न होने पर किसी भी प्रकार की ठगी होने का खतरा भी बढ़ गया था जिस पर जारी प्रशासनिक निर्देशानुसार बैंक प्रबंधकों के साथ मीटिंग कर निर्देश जारी कर दिए हैं व पुलिस भी अपनी गश्त ड्यूटी अनुसार नियमित रूप से चेकिंग जारी रखेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी की फुटेज के कारण कई स्थानों पर हुई घटनाओं को ट्रेस करने में सफलता हासिल हुई है व कानूनन प्रूफ भी पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज हो जाता है। इस दौरान एसबीआई बैंक मैनेजर प्रशांत शर्मा, पीएनबी बैंक डिप्टी मैनेजर सुनील कुमार, एक्सिस बैंक के कैशियर अंकित अग्रवाल, पंजाब एंड सिंध बैंक से अजय कुमार, शैंकी सहित कई ब्रांच के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें