पंचकूला विकास मंच के सदस्य पेड पार्किंग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। पेड पार्किंग के खिलाफ सेक्टर-8, 9 और 10 के दुकानदार और कारोबारी पंचकूला विकास मंच के साथ आ गए हैं। मंच ने 11वें दिन बुधवार को भी प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान संस्थाओं के सदस्यों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पेड पार्किंग को तत्काल बंद करने की मांग की।
पंचकूला विकास मंच, अपेक्षा वेलफेयर सोसायटी, लोकसर्व हितकारी सोसायटी, ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन, ज्वाइंट एक्शन कमेटी, प्रदेश व्यापार मंडल युवा, एनएसजी ग्रुप ने सेक्टर-8, 9 और 10 के दुकानदारों से पेड पार्किंग के मुद्दे पर चर्चा की और हस्ताक्षर करवाए। दुकानदारों ने कहा कि पेड पार्किंग केवल पैसे इकट्ठा करने के लिए शुरू की गई है। जबकि नगर निगम और प्रशासन को पहले यहां के दुकानदारों को सुविधा प्रदान करनी चाहिए थी। हस्ताक्षर अभियान में नरेश नारंग, सीमा भारद्वाज, सुनील वशिष्ठ, देव राज शर्मा, राकेश अग्रवाल, एनएन पुरी, नरिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, महेश सचदेवा, राहुल गर्ग, किशन कुमार शामिल थे।