फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: सीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, चिट्टा पी रहा एएसआई बर्खास्त, वीडियो हुआ था वायरल

Sat, 22 Aug 2020 09:30 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

पंजाब के तरनतारन जिले में तैनात एएसआई का चिट्टा (सिंथेटिक ड्रग) पीते हुए वीडियो वायरल मामले को सीएम अमरिंदर सिंह ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एएसआई को एसएसपी तरनतारन धरमन एच निंबले ने बर्खास्त कर दिया है। साथ ही वर्दी में ऐसा कृत्य करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के फेसबुक लाइव सत्र के दौरान इस मामले को लेकर सवाल पूछा गया था। मुख्यमंत्री ने तत्काल एसएसपी तरनतारन को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जांच में यह प्रथमदृष्टया यह पाया गया कि पीएस सराय में तैनात एएसआई जोरावर सिंह पोस्टेड ड्रग का प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें