फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में दूसरे की जगह दौड़ने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा पुलिस भर्ती में दूसरे की जगह दौड़ लगाने के मामले में आरोपी संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत मेें पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारी की ओर से पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि संदीप कुमार अपने जानकार विनोद की जगह पुलिस भर्ती में दौड़ लगाने के लिए आया है। दौड़ का आयोजन सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में किया गया था। आरोपी संदीप ने विनोद कुमार के नाम का चेस्ट नंबर और चिप भी हासिल कर ली। पुलिस ने शक के आधार पर जब संदीप के फिंगर प्रिंट का टेस्ट लिया तो उसमें यह मैच नहीं हुआ। पूछताछ पर पुलिस को पता चला कि वह जींद के रहने वाले विनोद कुमार की जगह दौड़ लगाने के लिए आया है।
सेक्टर-5 थाना पुलिस ने विनोद और संदीप पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी विनोद की तलाश की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें