फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली दस्तावेज के आधार पर मिली सरकारी नौकरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जाली दस्तावेज के आधार पर सरकारी नौकरी करने का मामला सामने आया है। महिला ने धोखाधड़ी की शिकायत चंडीमंदिर थाना पुलिस में दी। चंडीमंदिर थाना पुलिस विद्या सिंह और विनीता सिंह पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इसमें आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में बख्शा देवी गांव जलौली निवासी ने आरोप लगाया कि आरोपी विद्या गांव जलौली निवासी ने प्रतिरूपण द्वारा विनीता बनकर जाली दस्तावेज के आधार पर गैरकानूनी ढंग से सरकारी नौकरी 3 अगस्त 2007 से 1 जनवरी 2010 तक बतौर आंगनबाड़ी वर्कर, जलौली में सरकारी नौकरी की है। विनीता ने धोखा करके सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया है।
विद्या ने कुछ जाली दस्तावेज किसी विनीता व तारा देवी के नाम पर बनवाए। इसी आधार पर नौकरी करने के बाद बतौर विनीता के नाम से ही इस्तीफा दिया। नौकरी प्राप्ति से लेकर समाप्ति तक सभी दस्तावेजों में आरोपी विद्या ने बतौर विनीता अपने हस्ताक्षर किए। आरोपी विद्या ने धोखाधड़ी करके आंगनबाड़ी केंद्र जलौली में बिना पात्रता और बिना योग्यता की अपनी उच्च शैक्षणिक योग्यता (दसवीं) दिखाकर और विनीता के दस्तावेजों का दुरुपयोग करके यह नौकरी गैरकानूनी ढंग से हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें