फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील : स्पीकर ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। अनाज मंडी में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंचकूला ने आत्मा स्कीम के अंतर्गत किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्पीकर ने किसानों से विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसे पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। गुप्ता ने बताया कि मृदा जांच के लिए राज्य में अनेक स्थानों पर लैब खोली जा रही हैं। दो मिनी सॉयल टेस्टिंग लैबोरेटरी रायपुररानी और बरवाला में स्थापित की गई हैं, जल्द ही ये कार्य करना शुरू कर देंगी। इस मौके पर ज्ञानचंद गुप्ता ने किसान मेले में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के 10 विजेता किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने चार किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ के तहत पॉलिसी प्रदान की।
इस दौरान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंचकूला के उप निदेशक डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव, एसडीओ बलबीर सिंह, सहायक मृदा परीक्षण अधिकारी राहुल, जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन रितु सिंघल, जिला परिषद के पूर्व सदस्य देसराज पोसवाल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू हरयोली, हरपाल राणा, धर्मपाल राणा, बबली गुप्ता और काफी संख्या में किसान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें