फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील : कोविड के नियमों का पालन करें लोग : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कोरोना के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत जिले के लोगों से प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। महावीर कौशिक ने कहा की जिले में ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ की अवधि को 19 जनवरी सुबह पांच बजे तक बढ़ाया गया है। इस अवधि केे दौरान जिले में सभी प्रकार की जनसभाओं, रैली, प्रदर्शन, धरने इत्यादि पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि कोविड-19 के नियंत्रण के लिए जिले में टेस्ट-ट्रेस-ट्रैक-वैक्सीनेशन और कोविड-19 का उचित व्यवहार की पालना सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सभी घटना कमांडर अपने-अपने क्षेत्रों में इन आदेशों को लागू करने के लिए उत्तरदायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें