पंचकूला। जजपा के हलका प्रधान अजय गौतम का कहना है कि घग्गर पार के सेक्टरों की अनदेखी न करें नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी, क्योंकि यहां के सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं का काफी अभाव है। हलका प्रधान मंगलवार को सेक्टर-26 में आयोजित कार्यक्रम पहुंचे थे। यह कार्यक्रम सेक्टर-25, 26, 27 के निवासियों द्वारा आयोजित किया गया था। घग्गर पार सेक्टर के निवासी आरडी सोनी, प्रदीप गर्ग, जगदीश रोहिला ने अजय गौतम को बताया कि अफसर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में आनाकानी कर रहे हैं। यही कारण है कि यहां के सेक्टरों की सड़कें टूटी हैं।
ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। किसी अनहोनी को देखने के लिए सीसीटीवी कैमरों तक की सुविधा भी नहीं है। सेक्टर-25, 26, 27, 28 में गोवंश की भरमार है। लावारिस पशु लोगों के घरों के सामने घूमते देखे जा सकते हैं। गौतम ने कहा कि लोगों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया है। वह संबंधित अधिकारियों से जानना चाहते हैं कि समय पर काम क्यों नहीं हो रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वह मेयर और निगम अधिकारियों से मिलकर सभी समस्याओं को हल करवाएंगे।
रोहिला समाज ने जजपा को दिया समर्थन
अजय गौतम की कार्य शैली से प्रभावित होकर रोहिला समाज के जिला अध्यक्ष जगदीश रोहिला ने जननायक जनता पार्टी को अपने समाज का समर्थन दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी तरह चुनावी गतिविधियों में रोहिल्ला समाज जननायक जनता पार्टी के समर्थन में खड़ा नजर आएगा। इस मौके पर रॉबिन वशिष्ट, विवेक कपूर, हंसराज, मनजीत, आरडी सोनी, वीरभान, अमित बनवाल, डीके गर्ग, प्रदीप गर्ग, जयबीर रोहिला, रविंद्र रोहिला, सतीश रोहिला आदि व सेक्टर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।