फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील : ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखकर डीसीपी मोहित हांडा ने साइबर क्राइम थाने की टीम और नोडल अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ अगर ऑनलाइन तरीके से धोखाधड़ी होती है, तो पीड़ित को जल्द न्याय मिलना चाहिए। इसके लिए शहर के लोग थानों में साइबर हेल्प डेस्क की मदद ले सकते हैं। डीएसपी ने एसीपी के साथ बैठक कर कहा कि लोगों की अनदेखी किसी कीमत पर नहीं होनी चाहिए। किसी के साथ ठगी हुई है तो उसकी जांच तुरंत करना अधिकारी सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने साइबर के मामले जल्द निपटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मीटिंग के दौरान डीसीपी ने कहा कि साइबर क्राइम से संबंधित शिकायतों के जल्द निपटारे के लिए साइबर हेल्प डेस्क नोडल अधिकारी पीड़ित के घर जाकर या वीडियो कालिंग कर प्राथमिकता से कार्रवाई करें। मीटिंग के दौरान पुलिस उपायुक्त ने कहा कि साइबर फ्रॉड होने पर अब पीड़ितों को 155260 की जगह 1930 हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करानी होगी। इस नंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है।
अगर आपके साथ किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो वह सबसे पहले हेल्पनाइन नंबर 1930 डायल करें और अपनी शिकायत को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज करें, क्योंकि आपके साथ हुई धोखाधड़ी के संबंध में जो पैसा साइबर क्रिमिनल के बैंक खातों या किसी वॉलेट में गया है, तो वह तुरंत ब्लाक होकर पीड़ित के खाते में आएगा। पुलिस उपायुक्त ने युवाओं से अपील की है कि वे साइबर अपराधों से सावधान रहें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें