कालका। साइबर क्राइम से बचने और महिलाओं के विरुद्घ अपराधों की रोकथाम के लिए सरकारी कॉलेज कालका में विशेष शिविर लगाया गया। इसमें महिला थाना पंचकूला प्रबंधक निरीक्षक नेहा चौहान, दुर्गा शक्ति की टीम की ओर से जागरूक किया गया। निरीक्षक नेहा चौहान ने बताया कि बढ़ते इंटरनेट और मोबाइल के प्रयोग से कुछ साइबर क्रिमनल भोले भाले लोगों को बेवकूफ बनाकर उनके साथ ठगी करते हैं। इसलिए धोखाधड़ी से बचने के लिए हमें साइबर क्राइम से सावधान रहना चाहिए।
नेेहा चौहान ने कहा कि धोखाधड़ी से बचने के लिए फोन पर आए ओटीपी शेयर न करें, न ही किसी के बहकावे में आएं। ग्रीफ काउंसलर रेणु माथुर, दुर्गा शक्ति की टीम नें महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा के लिए कॉलेज में महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। जरूरत पड़ने पर किसी भी समय महिला हेल्पलाइन 1091 व 112 पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा अपने फोन में एप दुर्गा शक्ति के एप के माध्यम से पुलिस की सहायता ले सकती हैं।