फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स में हरियाणा को एक और स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कुश्ती में अपनी छाप छोड़ने के बाद अब हरियाणा ने एथलेटिक्स में भी स्वर्ण पदक हासिल कर लिए हैं। पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 के दौरान बुधवार को हुई 110 मीटर हर्डल रेस में मोहित ने अपनी जीत दर्ज कर हरियाणा की झोली में एथलेटिक्स में एक और स्वर्ण पदक हासिल किया है। मोहित ने 13.62 सेकेंड में अपनी रेस पूरी करके राजस्थान के माधवेंद्र को पराजित कर यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन

कैथल जिले की कलायत तहसील से आने वाले मोहित ने मुकाबले के बाद अपनी जीत की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बुधवार का मुकाबला मुश्किल था, लेकिन वे पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरे थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान हर्डल हीट्स में बेहतर प्रदर्शन किया था और वहीं उनकी जीत का टर्निंग प्वाइंट भी रहा। उन्होंने कहा कि पिछले यूथ गेम्स में उन्हें कांस्य पदक मिला था, पर इस बार उनकी नजर स्वर्ण पर थी और आखिर उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर बुधवार को स्वर्ण हासिल किया। मोहित ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य अक्तूूबर, 2022 में होने वाले जूनियर नेशनल गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करना है। हरियाणा में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 का आयोजन बहुत अच्छे से किया जा रहा है। यहां खिलाड़ियों के लिए सभी खेल सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। खिलाड़ियों को दिए जा रहे पौष्टिक खाने से उनका स्टैमिना मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें