फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत आईकॉनिक वीक उत्सव का किया गया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से 6 से 12 जून तक ‘आईकॉनिक वीक’ उत्सव मनाया जा रहा है। इस उत्सव के तहत देशवासियों को भारत सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत बैंकों द्वारा ऋण दिया जा रहा है। इसके मद्देनजर बुधवार को उपायुक्त महावीर कौशिक की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में आईकॉनिक वीक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने जिले के 119 लोगों को 7.25 करोड़ रुपये के ऋण सेंक्शन लेटर वितरित किए। इनमें मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के 15 लाभार्थियों को भी ऋण के सेंक्शन लेटर वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि इस उत्सव में पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, केनरा बैंक, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, भारतीय स्टेट बैंक इत्यादि बैंकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी बैंकरों से अपील की है कि जिला के ग्रामीण लोगों को सेवा भाव से अटेंड कर उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदान किए जा रहे ऋणों के बारे में जागरूकता अभियान चला कर जानकारी दें। यदि उनके आवेदन में कोई त्रुटि हो तो ग्रामीणों के चक्कर न कटवाएं, सहानुभूतिपूर्वक उनका ऋण सेंक्शन करें ताकि उस प्राप्त ऋण से स्वरोजगार स्थापित कर अपने परिवार की आजीविका चला सकें। भारत सरकार व हरियाणा सरकार का उद्देश्य पंक्ति में खड़े अंतिम गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें