पंचकूला। खरीफ सीजन 2021-22 में सरकारी खरीद एजेंसियों की तरफ से धान की खरीद का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। अब तक जिले की तीन मंडियों में 82355 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 50615 मीट्रिक टन हैफेड और 31740 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग कारपोरेशन द्वारा खरीदी गई है। अब तक तीनों अनाज मंडियों में 79517 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है।
उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन 2021-22 में दो सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 7802 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 1430 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन और 6372 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीदा गया है। बरवाला अनाज मंडी में 42874 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 19370 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग कार्पोरेशन व 23504 मीट्रिक टन हैफेड की तरफ से खरीदा गया है।
उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 31679 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 10940 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा और 20739 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है।