फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : वेस्टवुड फैक्टरी के मालिक पर पुलिस ने दर्ज किया केस, मृतक ममता राणा के पति ने दी शिकायत, फैक्टरी मालिक पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्टवुड फैक्टरी के मालिक पर पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित वेस्टवुड फैक्टरी के मालिक पर सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह केस मृतक ममता राणा के पति इंद्रजीत राणा निवासी रायपुरकलां की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक ममता राणा दो माह से वेस्टवुड फैक्टरी में सफाई का काम कर रही थी। इंद्रजीत राणा ने आरोप लगाया कि कंपनी मालिक ने ठीक तरीके से आग लगने पर बाहर निकलने के रास्ते के प्रबंध नहीं किए थे।
विज्ञापन

इस कारण उनकी पत्नी आग लगने के बाद फैक्टरी से निकल नहीं पाई और उसकी मौत हो गई। इसमें कंपनी मालिक की तरफ से लापरवाही बरती गई है। वेस्टवुड मालिक की लापरवाही के कारण अवधेश, सोनाली की मौत भी अस्पताल जाने के बाद दम घुटने से हुई है। सेक्टर-20 पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी आरोपी जांच में पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें