फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चौकी के पास बुजुर्ग महिला के कान की बाली छीनी, वृद्धा से जड़ा थप्पड़, झपटमार हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-15 चौकी से कुछ ही दूरी पर एक 70 साल की बुजुर्ग महिला से छीनाझपटी का मामला सामने आया है। बाइक पर आए दो झपटमारों में से एक ने महिला के एक कान से बाली छीनी। जैसे ही दूसरे कान से बाली छीनने की कोशिश की तो उसी समय महिला ने एक थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद स्नैचर मौके से बाइक सवार के साथ फरार हो गया। हादसे में महिला के दोनों कानों से खून बहने लगे और उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी अपने बेटे और जानकारों को दी। मौके पर तुरंत सेक्टर-15 पुलिस चौकी, सेक्टर-14 पुलिस थाना और सीआईए की टीम पहुंची।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी स्नैचर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें कार्रवाई कर रही हैं। सेक्टर-7 निवासी चंपा रानी ने बताया कि वह ऑटो से सेक्टर-15 आईं और मार्केट के पास से पैदल अपनी बहन माया के घर जा रही थीं। जैसे ही वह मकान नंबर-27 के पास पहुंची तो पीछे से एक लड़का उनके पास आया और उनके एक कान की बाली छीन ली। दूसरे कान की बाली छीनने लगा तो महिला ने शोर मचाया और स्नैचर को एक थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्नैचर घबरा गया और वह एक कान की बाली लेकर कुछ दूरी पर इंतजार कर रहे बाइक सवार के साथ फरार हो गया। महिला की शिकायत पर सेक्टर-14 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-15 पुलिस चौकी से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें