फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बिना रजिस्ट्रेशन मिला कुत्ता तो नगर निगम कर लेगा जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम घरों में कुत्ते रखने वालों पर सख्ती बरतने वाला है। अब तक बहुत कम लोगों ने ही अपने पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन करवाया है, लेकिन ज्यादा घरों में लोगों ने कुत्ते पाल रखे हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। नगर निगम द्वारा कुत्ते का रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद एक टोकन दिया जाएगा, जो कुत्ते के गले में लटकाना होगा। किसी का पालतू कुत्ता बिना टोकन लगाए और बिना पट्टे के गली में घूमता मिला, तो उसको तो नगर निगम द्वारा पकड़ लिया जाएगा।
इसके बाद कुत्ते के मालिक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि घर में पालतू कुत्ता पाला है, तो उसका पशुपालन विभाग से टीकाकरण करवाना होगा। टीकाकरण ओपीडी स्लिप नहीं होगी, तो नगर निगम में उस कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। कुत्ते के टीकाकरण स्लिप के साथ कुत्ते के मालिक को भी अपनी तमाम जानकारी साझा करनी होगी, जोकि आधार कार्ड में भी शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन गुप्ता ने कहा कि जब सभी लोग अपने पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन करवा लेंगे तो इसका फायदा यह होगा कि अगर किसी के पालतू कुत्ते से संबंधित कोई शिकायत आती है तो नगर निगम की टीम अपने रिकार्ड में एक क्लिक से उस कुत्ते के मालिक तक पहुंच जाएगी। इसके बाद वह अपनी आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें