फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 49.56 करोड़ की राशि जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों में और अधिक तेजी लाने के लिए रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न भलाई योजनाओं के तहत 49.56 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

ये निर्देश उन्होंने चंडीगढ़ में रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक के दौरान रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जेएम बालामुरुगन और ब्रिगेडियर भुपिंदर सिंह ढिल्लों (सेनि) ने मंत्री को पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत करवाया।
इस अवसर पर मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि पूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न भलाई योजनाओं के तहत 49.56 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। विभिन्न भलाई योजनाओं के तहत एक्स-ग्रेशिया ग्रांट और ड्यूटी के दौरान दिव्यांग हुए सैनिकों को समय पर वित्तीय सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन

ऑपरेशन ब्लू स्टार से जुड़े 105 धर्मवीर सैनिकों और उनकी विधवाओं को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जा रही है। पंजाब सरकार द्वारा आरआईएमसी देहरादून में पढ़ रहे राज्य के छात्रों को समय पर वजीफों का भुगतान किया जा रहा है। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के उचित समाधान के लिए सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें