फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: संशोधित सुखबीर की पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान 20 मिनट जा में फंसी रही एंबुलेंस ऑक्सीजन पर था मरीज, पीजीआई से इलाज के बाद कुरुक्षेत्र अस्पताल ले जा रहा था चालक

Sun, 05 May 2024 08:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
एनके शर्मा के प्रचार के लिए पहुंचे थे शिअद प्रमुख सुखबीर बादल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। पटियाला लोकसभा क्षेत्र से शिअद उम्मीदवार एनके शर्मा के समर्थन में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान एक एंबुलेंस बीस मिनट तक जाम में फंस रही। एंबुलेंस चालक ने बताया कि वह पीजीआई में सिर का ऑपरेशन करवाने वाले एक मरीज को आगे की देखभाल के लिए कुरुक्षेत्र ले जा रहा है। मरीज ऑक्सीजन पर है और उसे जल्दी अस्पताल पहुंचाना है, लेकिन पंजाब बचाओ यात्रा के कारण वह करीब 20 मिनट तक जाम में फंसा रहा। एंबुलेंस चालक इस दौरान लगातार हूटर भी बजाता रहा है, लेकिन जाम की वजह से वह निकल नहीं पाया। इस बीच एक पुलिस अधिकारी ने एंबुलेंस को देखा तो जाम से निकालवाने के लिए पहुंचे भी, लेकिन उन्हें एंबुलेंस को आगे निकालने का रास्ता नहीं मिला।
सुखबीर बादल और एनके शर्मा का रोड शो लालडू सहित अन्य स्थानों से होते हुए चंडीगढ़-अंबाला के मुख्य मार्ग पर भूषण फैक्टरी के सामने एक खाली जगह पर रुका। इस काफिले के साथ सैकड़ों ट्रैक्टर, गाड़ियां और दोपहिया वाहन थे। यहां एनके शर्मा के समर्थक भी मौजूद थे। जब सुखबीर बादल यहां स्थान पर पहुंचे तो भीड़ के कारण सड़क जाम हो गई। इस वजह से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। यह एंबुलेंस भी इसी सड़क जाम में फंसी रही। इतना ही नहीं एंबुलेंस के साथ ही सैकड़ों वाहन चालक भी घंटों जाम में फंसे रहे। एक यात्री ने कहा कि सुखबीर बादल हों या एनके शर्मा या कोई और नेता, आम जनता का जब वो चुनाव के पहले ख्याल नहीं रखते हैं तो बाद में क्या रखेंगे। वहीं एक अन्य यात्री ने कहा कि सुखबीर बादल तो पूर्व डिप्टी सीएम हैं, उनको अपनी जनता का ख्याल होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन पर निकाला गुस्सा
इसके साथ ही कई लोग भीषण गर्मी में जिला प्रशासन की व्यवस्था को कोसते दिखाई दिए। कई लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन कोई व्यवस्था नहीं कर पाता है तो फिर परमिशन देता ही क्यों है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें