फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई, ड्रोन से होगी निगरानी, डीसीपी ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, आपदा से बचने के लिए मॉकड्रिल भी करवाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। लुधियाना कोर्ट में बम धमाके की घटना के बाद जिला पुलिस ने पंचकूला कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी है। कोर्ट कांप्लेक्स में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि बिना चेकिंग किसी को अंदर प्रवेश न करने दिया जाए। इतना ही नहीं डीसीपी मोहित हांडा ने शुक्रवार को कोर्ट कांप्लेक्स की सुरक्षा व्यवस्था का कुछ जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान पुलिस अधिकारियों को कई हिदायतें दी हैं। उनके अनुसार कोर्ट की सुरक्षा में ड्रोन भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीसीपी मोहित हांडा का कहना है कि कोर्ट कांप्लेक्स की सुरक्षा के लिए एसीपी रैंक के अधिकारी को नोडल बनाया है। इसके अलावा कोर्ट के दोनों प्रवेश द्वार पर डीएफएमडी/एचएचएमडी उपलब्ध करवाए गए हैं। प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही कोर्ट कांप्लेक्स की सुरक्षा को लेकर मीटिंग भी की जाती है। नोडल अधिकारी को कोर्ट में लगे अग्निशमन यंत्र को भी चेक करने की हिदायत दी गई है। अग्निशमन यंत्र ऑपरेटर को भी अलर्ट किया गया है।
कोर्ट कांप्लेक्स की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए नोडल अधिकारी को मॉकड्रिल के भी आदेश दिए हैं, ताकि लोगों को आपदा से बचने के लिए जागरूक किया जा सके। डीसीपी ने जनता से भी अपील की है कि कोर्ट परिसर व अन्य किसी स्थान पर किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आए तो इसकी सूचना पुलिस को तत्काल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें