फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस व्हीलचेयर वर्ल्ड इंडिया 2022 के फाइनलिस्ट के रूप में सोम्या का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मिस व्हीलचेयर वर्ल्ड इंडिया 2022 में पंचकूला की रहने वाली 27 वर्षीय मॉडल सोम्या ठाकुर का चयन हुआ है। प्रतियोगिता मैक्सिको में 23 से 29 अक्तूबर तक आयोजित होगी। मंगलवार को सोम्या ठाकुर ने परिजनों के साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से उनके निवास स्थान सेक्टर-17 में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कंटेस्ट में भाग लेने के लिए हवाई यात्रा के लिए स्पांसरशिप, लॉजिस्टिक, ग्रूमिंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। ज्ञानचंद गुप्ता ने सोम्या को बधाई देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोम्या ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए बताया कि उन्हें इस वर्ष मैक्सिको में होने वाले मिस व्हील चेयर वर्ल्ड 2022 कंटेस्ट में भारतीय तिरंगा लहराने और अपनी प्रतिभा व सुंदरता को प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए भारत से 100 से अधिक प्रतिभागियों के साथ अप्लाई किया था। ज्ञानचंद गुप्ता से मुलाकात के बाद सोम्या ठाकुर को सपनों को साकार करने की आस बंधी है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सोम्या मैक्सिको में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह पंचकूला के साथ-साथ हरियाणा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बचपन से लोको मोटर डिसेबिलिटी से ग्रस्त सोम्या ने हार नहीं मानी और अपने आत्मविश्वास के बलबूते कई मुकाम हासिल किए। इस बीमारी की वजह से सोम्या के पैरों के मसल कमजोर पड़ गए हैं, जिसकी वजह से वह शरीर का वजन नहीं उठा पाती और व्हील चेयर का सहारा लेेने के लिए मजबूर हैं। इस दिव्यांगता को नजरअंदाज करते हुए सोम्या अपने आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के बल पर दूसरी ऐसी अन्य बेटियों के लिए रोल मॉडल बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें