फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हत्या के बाद व्यक्ति को पुल के नीचे फेंका, रात को कुत्तों ने चेहरा नोचा

विज्ञापन
पिंजाैर में शव की जांच करती पुलिस। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला-पिंजौर। पिंजौर की अमरावती कॉलोनी के नजदीक गांव ढालुवाल के पास बुधवार रात को एक व्यक्ति की हत्या कर शव फेंक दिया। रात को लावारिस कुत्तों ने शव का चेहरा नोच दिया। पुल के नीचे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कालका के सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। हाथ की कटी अंगुलियों के आधार पर पुलिस शव की पहचान करवाने की कोशिश में लगी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृत व्यक्ति की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला पीटने के बाद हत्या करने का है। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को पुल के पास फेंक दिया गया। चेहरे और सिर पर करीब 10 से 15 जगह घाव हैं। मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस मान रही है कि हत्या से पहले उसको पीटा गया है। चेहरे पर जख्म ज्यादा होने की वजह से पहचान नहीं हो रही है। शव के आसपास छानबीन करने और तलाशी लेने पर कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है। पिंजौर थाना प्रभारी रूपेश चौधरी के अनुसार शव देखकर यह आशंका है कि व्यक्ति को घटनास्थल पर लाकर पीटने के बाद हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या कैसे हुई इसके बारे में पता चल पाएगा।




जांच में जुटी टीमें
मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कालका भेज दिया गया है। हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा गांव और आसपास के इलाकों में सूचना दी गई है ताकि मृतक की पहचान की जा सके। - रूपेश चौधरी, थाना प्रभारी पिंजौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें