फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 25 ग्राम हेरोइन समेत टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2025 07:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। सीआईए स्टाफ मोहाली ने एक टैक्सी ड्राइवर को गश्त के दौरान 25 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने सड़क किनारे टैक्सी में हेरोइन का नशा करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस इलेक्ट्रिक कंडा भी बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार आरोपी नशा करने के साथ नशा तस्करी भी करता है। आरोपी की पहचान कर्ण दीप सिंह निवासी पीर बख्श चौहान अमीर खास फाजिल्का के रूप में हुई है। थाना सोहाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जिला अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए में तैनात सब इंस्पेटर हरभेज सिंह ने बताया कि वह टीम के साथ 26 जनवरी को गश्त कर रहे थे। शाम करीब सवा 5 बजे वह पुलिस पार्टी के साथ एयरपोर्ट रोड सोहाना से खरड़ जा रहे थे। जब वह होमलैंड हाईट्स के नजदीक पानी वाली टंकी के पास पहुंचे तो एक टैक्सी नंबर ऑल्टो कार दिखाई दी। कार को अंधेरे में खड़ा किया हुआ था। उन्हें मामला संदिग्ध लगा तो जांच करने पहुंचे। गाड़ी की तलाशी दौरान उन्हें गियर बॉक्स के पास इलेक्ट्रिक कंडा मिला। उन्हें टैक्सी ड्राइवर पर संदेह हुआ तो डैश बोर्ड खोला उसमें लिफाफा था, उसे जांचा तो 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें