फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों खर्च कर एक महीने में ही ग्रामीणों के लिए बनवा दिया पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। नायटा पंचायत के खडूनी गांव के ग्रामीणों के लिए जगजीत ग्रुप के मालिक मसीहा बनकर सामने आए हैं। कंपनी के मालिक ने अपने निजी कोष से लाखों रुपये खर्च कर पुल का निर्माण करवाया है। रविवार को जगत जीत ग्रुप के चेयरमैन धर्म सिंह ने इस पुल का उद्धाटन किया।
विज्ञापन

बता दें कि खडूनी गांव में आने-जाने के लिए बरसात के दिनों में लोगों को नदी के जलस्तर के कम होने का इंतजार करना पड़ता था। वहीं, रास्ता नहीं होने के कारण स्कूली बच्चे भी कई दिनों तक स्कूल नहीं जा पाते थे। गांव की महिला शकुंतला देवी ने उन्हें इस बारे में अवगत करवाया। जगजीत सिंह ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को इस काम को पूरा करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी और एक महीने में ही पुल का काम पूरा दिया। स्कूल की छात्राओं ने बताया कि गांव के पास नदी होने के कारण वह अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाती थीं। इलाके के लोगों ने नदी पर पुल लगाने के लिए जगजीत ग्रुप का आभार जताया।
ट्रैकिंग के दौरान महिला ने बताई थी समस्या
जगजीत सिंह ने बताया कि वह दिसंबर में ट्रैकिंग के लिए गांव खडूनी पहुंचे थे। वहां एक ने उन्हें नदी पर पुल न होने की समस्या से अवगत कराया। समस्या के बारे में उन्होंने पिता धर्म सिंह व भाई मनजीत सिंह से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने यहां पुल बनाने की हामी भर दी। इस नदी पर पुल बनने के कारण कई गांवों केलोगों को इसका लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें