डीजीपी गौरव यादव ने बताई अपनी उपलब्धियां
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अर्श डल्ला, हरविंदर सिंह रिंदा, लखबीर सिंह उर्फ लंडा और सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ जैसे गैंगस्टर और संगठित अपराध में शामिल इन लोगों को केंद्र सरकार साल 2023-24 में आतंकी घोषित कर चुकी है। इनकी धरपकड़ की कोशिशें जारी हैं। हाल ही में सचिन थापन उर्फ सचिन बिश्नोई, विक्रमजीत सिंह बराड़ उर्फ विक्की, मनदीप सिंह और मनप्रीत उर्फ पीटा को केंद्रीय एजेंसियों की मदद से अजरबैजान, यूएई और फिलीपींस से गिरफ्तार कर भारत लाया गया है।
हथियारों के महिमा मंडन पर एक्शन
सोशल मीडिया के ऐसे 203 अकाउंट ब्लॉक कर दिए गए हैं, जिनमें हथियारों का प्रदर्शन, अपराध का महिमा मंडन किया जा रहा था और अपराधों की जिम्मेदारी ली जा रही थी। सोशल मीडिया पर हथियारों, हिंसा और अपराध को प्रमोट करने के मामले में इसी साल 201 एफआईआर दर्ज की गईं हैं।