फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 13 दिनों बाद राशन डिपुओं पर राशन वितरण कार्य हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के राशन कार्ड धारकों को पिछले 13 दिनों से मार्च माह का राशन नहीं मिल पा रहा था। अधिकारियों के अनुसार समस्या का मुख्य कारण पीडीएस पोर्टल का बंद होना था। इसी वजह से उपभोक्ताओं को बार-बार डिपो का चक्कर काटना पड़ रहा था, जबकि डिपो होल्डरों को भी वितरण कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार से राशन डिपुओं पर मार्च माह का राशन उपभोक्ताओं में वितरित होना शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिन डिपुओं पर शनिवार को राशन वितरण नहीं हो पाया, वहां भी अगले एक-दो दिन में वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

2जी नेटवर्क आधारित मशीनों की समस्याएं
डिपो में उपयोग होने वाली मशीनें अब भी 2जी नेटवर्क पर आधारित हैं। 5जी नेटवर्क के युग में यह धीमी गति, सॉफ्टवेयर अपडेट और बैटरी से जुड़ी समस्याओं का कारण बन रही हैं। कालका निवासी सुरेंद्र ने बताया कि पहले हर महीने राशन समय पर मिल जाता था, लेकिन इस बार पहली बार 13 मार्च तक भी वितरण नहीं हो पाया।





तकनीकी कारणों के चलते पूरे हरियाणा में राशन वितरण को लेकर समस्या पेश आ रही थी। अब समस्या का समाधान हो गया है। शनिवार से राशन वितरण कार्य प्रारंभ हो गया है।-बलविन्द्र सिंह लांबा, एएफएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें