फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : डीटीपी की टीम ने बरवाला में अवैध निर्माण गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। जिला नगर योजनाकार पंचकूला की टीम ने शुक्रवार को जिला योजनाकार अधिकारी प्रियम भारद्वाज के नेतृत्व में बरवाला की राजस्व संपदा में अवैध रूप से निर्माणाधीन एक बाउंड्री वॉल और डीपीसी को गिराया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट यूएचवीबीएन मदनपुर, एसडीओ अरुण गोयल के अलावा बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार भारी पुलिस बल समेत मौजूद रहे। जिला नगर योजनाकार अधिकारी प्रियम भारद्वाज ने बताया कि अवैध निर्माण को हटाने से पहले नोटिस भी दिया गया था।
विज्ञापन

नोटिस देने के बाद भी इस निर्माण को नहीं हटाया गया था, इस कारण विभाग को कार्यवाही करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि कोई भी निर्माण करने या कोई भी कॉलोनी विकसित करने से पहले निदेशक नगर और ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा चंडीगढ़ द्वारा विभागीय अनुमति ली जानी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अनुरोध कर कहा कि विभाग से सीएलयू की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का छोटा या बड़ा निर्माण नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें