फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : पंचकूला-शिमला हाईवे पर बैरिकेड तोड़ने वालों पर केस दर्ज, वीडियो देख पुलिस करेगी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शिमला हाईवे पर बैरिकेड तोड़ने के मामले में चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि यह केस तहसीलदार विक्रम सिंगला के ड्राइवर सोमबीर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें पुलिस की तरफ से वीडियो में बैरिकेड तोड़ने वालों की पहचान कर कार्रवाई जा रही है। जो आरोपी बैरिकेड तोड़ रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंचकूला शिमला नेशनल हाईवे पर पुलिस ने नाका लगाया था। करीब 1.30 बजे किसानों की ओर से पंचकूला जाकर मंत्रियों के घर का घेराव करने के लिए किसानों ने आह्वान किया था। चंडीमंदिर टोल प्लाजा के आगे बैरिकेड तोड़कर किसान अंदर आ रहे थे। पुलिस की तरफ से हलका बल प्रयोग कर उन्हें रोका गया। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें