पंचकूला। सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के नाम पर 13 वोकेशनल शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सेक्टर-14 थाना प्रभारी राजीव मिगलानी ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड पर तैनात कांस्टेबल अंजू रानी की तरफ से वोकेशनल शिक्षकों पर सरकारी काम में बाधा डालने पर केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर हरियाणा वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनूप ढिल्लो सहित 13 लोगों को अंबाला जेल भेज दिया गया है।