फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : यात्रियों को आईआरएसडीसी की तरफ से सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मुहैैया कराने पर एफएसएसएआई ने दिया प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रेल यात्रियों को रेलवे स्टेशन विकास निगम की तरफ से सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मुहैया कराने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की तरफ से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को 5 स्टार ‘ईट राइट इंडिया’ का प्रमाण दिया गया है। इसी के साथ चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन यह मान्यता पाने वाला भारत का पांचवां स्टेशन बन गया है। इसके अलावा ऐसे प्रमाण पाने वाले रेलवे स्टेशनों में दिल्ली का आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन, मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन और वड़ोदरा का वड़ोदरा रेलवे स्टेशन शामिल है।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि आईआरएसडीसी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसके लोहिया ने की है। उन्होंने बताया कि यह सम्मान यात्रियों को निरंतर और सहयोगात्मक दृष्टिकोण का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि एफएसएसएआई ने थर्ड पार्टी एजेंसी की तरफ से दिए गए 1 से 5 रेटिंग के आधार पर चंडीगढ़ स्टेशन को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया है। उन्होंने बताया कि यह सम्मान यात्रियों को निरंतर और सहयोगात्मक दृष्टिकोण का प्रमाण है। एफएसएसएआई ने ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान के माध्यम से सभी भारतीयों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ व टिकाऊ भोजन सुनिश्चित करने के लिए देश की खाद्य प्रणाली को बदलने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें