फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला से मारपीट करने के मामले में आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। महिला से मारपीट करने के मामले में जिला अदालत ने आरोपी युवक को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। युवक की पहचान यासीन अहमद निवासी मढ़ावाला पिंजौर के रूप में हुई है।
नीतू तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मढ़ावाला में रहती है। करीब दो महीने पहले उसके पड़ोस में रहने वाले यासीन ने उसके मकान की शीशा तोड़ दिया। उसने उसे शीशा लगवाने के लिए कहा था। युवक ने शीशा नहीं लगवाया तो उसने दोबारा शीशा लगवाने के लिए कहा। इस पर यासीन ने चुन्नी खींचकर चांटा मार दिया और कहा कि तीन सौ लेना है तो लो। इसके बाद उसने दीवार पर धक्का मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंजौर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ जून 2019 को मारपीट सहिन अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। अदालत में आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित नहीं हो सके इसी के चलते कोर्ट ने युवक को बरी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें