फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आप विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने जमानत के लिए लगाई हाईकोर्ट से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को गत वर्ष ईडी ने गिरफ्तार किया था। गज्जनमाजरा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनी तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जरिए एक बैंक से 41 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। इसी मामले में गज्जनमाजरा के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने मोहाली की जिला अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। मोहाली की अदालत ने उन्हें किसी भी राहत से इन्कार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया था। निचली अदालत से याचिका खारिज होने के बाद अब उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली है। गज्जनमाजरा की नियमित जमानत की मांग पर हाईकोर्ट ने ईडी को 15 अक्तूबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें