फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : ऑटो को बचाने के चक्कर में टिप्पर क्षतिग्रस्त, राइस मिल की दीवार से टकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। पंचकूला वाया टोका मार्ग पर अचानक एक टिप्पर के आगे ऑटो आने के कारण अनियंत्रित टिप्पर रोड पर स्थित राइस मिल की बाउंड्री से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार गांव टोका की तरफ से आ रहे टिप्पर के आगे एक ऑटो तेज गति से आकर मुड़ गया। ऑटो को बचाने के चक्कर में चालक ने टिप्पर को दूसरी साइड में मोड़ा।
विज्ञापन

इसी दौरान रोड पर स्थित राइस मिल की दीवारों को तोड़कर टिप्पर ने खंभे को तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास कार्यरत सैकड़ों लोगों ने मौके पर एकत्रित होकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके का मुआयना कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें