फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : शहरी निकाय, पंचायत चुनावों में ताल ठोकेगी आप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में आम आदमी पार्टी आगामी शहरी निकाय और पंचायत चुनाव में ताल ठोकेगी। पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने इसके संकेत दिए हैं। विधानसभा चुनाव प्रदेश में 2024 में हैं, इससे पहले आप प्रदेश में अपनी जमीनी ताकत परखना चाहती है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2019 में हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में आप ने 90 में से 46 सीटों पर ही उम्मीदवार उतारे थे। सभी सीटों पर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 46 सीटों पर आप उम्मीदवारों को कुल 59839 वोट ही मिल पाए थे। हरियाणा में आगामी महीनों में 48 शहरी निकायों और उसके बाद फरीदाबाद नगर निगम के आम चुनाव होने हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने के कारण अटके पंचायत चुनाव होने पर भी आप राजनीतिक विकल्प के तौर पर उभरना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें