फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रेम विवाह करने वाले युवक पर कोर्ट परिसर में हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। प्रेम विवाह के बाद बठिंडा कोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाने आए प्रेमी जोड़े पर लड़की के परिवार वालों ने हमला कर दिया। इस हमले में प्रेम विवाह करने वाले लड़के को चोटें आईं हैं। घटना कोर्ट परिसर में हुई। वहां माैजूद लोगों ने तीनों हमलावरों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


डीएसपी सिटी 2 सरबजीत सिंह ने बताया कि जिला फरीदकोट के गांव रोमाना अजीत सिंह निवासी मनप्रीत सिंह ने मोगा की एक लड़की से प्रेम विवाह किया है। सोमवार को लड़का और लड़की सुरक्षा की गुहार लगाने बठिंडा कोर्ट पहुंचे थे। इसकी सूचना लड़की के परिवार वालों को मिल गई। इसके बाद लड़की के दादा जगसीर सिंह, पिता सतनाम सिंह और चाचा लेहंबर सिंह भी कोर्ट पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने मनप्रीत सिंह पर हमला कर दिया। कोर्ट परिसर में हुए हमले के दौरान कुछ लोगों ने हमलावरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। डीएसपी सरबजीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें