संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 22वीं सीनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पंजाब के लड़के और लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते चैंपियन ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। पंजाब किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव सलाहकार सोम दत्त ने बताया कि पंजाब के खिलाड़ियों ने दूसरे राज्यों की टीमों को पिछाड़ कर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में महाराष्ट्र की टीम दूसरे और तमिलनाडु टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान टीम कोच बलदेव राज ने बताया कि पंजाब के खिलाड़ियों ने 22 गोल्ड, 18 सिल्वर और 26 ब्राउंज मेडल जीतकर 66 अंकों के साथ चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। कोच बलदेव राज देव ने बताया कि पंजाब की चैंपियन टीमों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राष्ट्रीय एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि खेल खेलना देश के स्वास्थ्य और मजबूती के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश के खेल जगत को ओर अधिक बढ़ावा देने के लिए इस तरह के प्रयास जरूरी हैं। छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित होने वाली किसी भी राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर संरक्षक गरिमा सिंह, अध्यक्ष दीपक जिंदल, सचिव करतार सिंह, कोषाध्यक्ष शिव गोयल, संयुक्त सचिव संजीव शर्मा, कमल आनंद, सलाहकार गुरदीप सिंह बावा, गुरदीप कौर, गुरमंगल सिंह ने भी पंजाब टीम को बधाई देते भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।