फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रैवल एजेंट के ऑफिस में काम करने वाले युवक ने एजीआई की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Sat, 31 Aug 2024 10:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का आरोप- ओम वीजा ट्रैवल एजेंसी के मालिक और कर्मचारियों ने पीटकर इमारत से नीचे फेंका, जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर में चर्चित ट्रैवल एजेंसी ओम वीजा में काम करने वाले युवक ने एजीआई की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरव वर्मा जालंधर के रूप में हुई है जो जालंधर बस स्टैंड के पास स्थित एजीआई बिल्डिंग में काम करता था।
विज्ञापन

उसके शव को पिम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक मशहूर ट्रैवल एजेंट दफ्तर में काम करने वाला गौरव पिछले कुछ दिन से परेशान चल रहा था था, जिसने सुबह एजीआई बिल्डिंग में आफिस खुलने के बाद चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज मेजर सिंह ने बताया कि खुदकुशी करने के कारण सामने नहीं आए हैं। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चाचा नितिन वर्मा ने कहा कि उनके भतीजे को ट्रैवल एजेंट और उसके लोगों ने मारपीट के बाद तीसरी मंजिल से फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई करेगी। उधर, दूसरी ओर ट्रैवल एजेंट और उसके साथी दफ्तर बंद कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें