फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नाबालिग की जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। युवक से मारपीट करने के मामले में जिला अदालत ने नाबालिग की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। आरोपी ने जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। सेक्टर-5 पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 2023 में मामला दर्ज किया था। सूरजपुर निवासी जंग बहादुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह केसीसी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता है।
विज्ञापन

10 सितंबर 2023 को वह अपनी कंपनी के टिप्पर से जीरकपुर कालका हाईवे के पास बस स्टैंड सेक्टर-12 के टिप्पर से मिट्टी डाल रहा था। वह शौचालय जाने के लिए गाड़ी से नीचे उतरा तो छह लड़के एक सफेद रंग की कार में आए। डंडे और चाकू दिखाकर बोले तेरे पास जो भी सामान है निकाल दे। इसके बाद उसको घायल कर दिया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें